बिजली गिरने से भवन की तीसरी मंजिल की दीवार का हिस्सा प्रभावित हुआ और उसमें क्षति दिखाई दी। घटना के बाद कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर अनिल जैन भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आसपास मौजूद लोगों ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
क्षेत्र में लगातार मौसम के बदलते मिजाज और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज गर्जना और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और ऊंची इमारतों के आसपास सावधानी बरतना जरूरी है।

0 टिप्पणियाँ