टिमरनी पुलिस की बड़ी सफलता: घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर व नकदी बरामद

टिमरनी पुलिस की बड़ी सफलता: घरों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर व नकदी बरामद

टिमरनी, 31 जुलाई। हरदा जिले की टिमरनी पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक हरदा शंशाक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा एवं एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी पुलिस ने लंबे समय से लंबित दो चोरी के मामलों का खुलासा किया।

पहला मामला नवंबर 2025 का है, जिसमें जैन कॉलोनी निवासी प्रवीण किरार के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। वहीं दूसरा मामला जनवरी 2026 का है, जब राधाकृष्णपुरम कॉलोनी निवासी संगीता छलोत्रे के इलाज के लिए बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर जेवर एवं नकदी पर हाथ साफ कर दिया था।

दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार निगरानी के बाद 31 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रितेश इवने उर्फ घोटू (30 वर्ष), निवासी नई बस्ती, पिपल्या माफी, टिमरनी बताया और दोनों चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

इस सराहनीय कार्रवाई में एसडीओपी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक रामविलास करपे, सहायक उप निरीक्षक महेश पासी, आरक्षक अर्जुन एवं अभिलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टिमरनी पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...