15 दिन में ISO प्रमाण पत्र, SDM बडोनिया की कार्यशैली ने टिमरनी को दिलाई नई पहचान

15 दिन में ISO प्रमाण पत्र, SDM बडोनिया की कार्यशैली ने टिमरनी को दिलाई नई पहचान

व्यवस्था, जवाबदेही और बेहतर प्रशासन का दिखा असर; राजस्व विभाग की उपलब्धि से टिमरनी का नाम हुआ रोशन

हरदा/टिमरनी (सार्थक जैन/संदीप अग्रवाल)। अनुविभागीय राजस्व कार्यालय टिमरनी ने प्रशासनिक व्यवस्था, कार्यप्रणाली और निर्धारित मापदंडों को बेहतर ढंग से लागू करते हुए ISO प्रमाण पत्र प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह है कि नवागत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शैलेंद्र बडोनिया ने कार्यभार संभालने के महज 15 दिनों के भीतर आवश्यक मापदंडों को पूर्ण कराने की दिशा में प्रभावी पहल की और कार्यालय को यह सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

SDM बडोनिया की कार्यशैली में व्यवस्थित प्रशासन, समयबद्ध कार्य और जिम्मेदारियों के स्पष्ट निर्वहन पर विशेष जोर दिखाई दे रहा है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों को प्राथमिकता दी। कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित मापदंडों को पूरा करने के लिए टीम भावना से कार्य किया गया, जिसका परिणाम ISO प्रमाण पत्र के रूप में सामने आया।

चर्चा के दौरान SDM शैलेंद्र बडोनिया ने बताया कि टिमरनी विकासखंड को प्रदेश में नंबर वन बनाने की मुहिम के तहत विभिन्न विभागों के साथ समन्वय और सहभागिता से कार्य किया जा रहा है। राजस्व विभाग भी इसी लक्ष्य को लेकर अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहा है। उनका कहना है कि बेहतर परिणाम के लिए केवल अधिकारी ही नहीं, बल्कि पूरी टीम का जिम्मेदारी के साथ काम करना जरूरी है।

ISO प्रमाण पत्र मिलना महज एक प्रमाण-पत्र हासिल करना नहीं, बल्कि कार्यालयीन व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कम समय में इस उपलब्धि को हासिल करना SDM बडोनिया के नेतृत्व और राजस्व विभाग की टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

इस उपलब्धि से टिमरनी के प्रशासनिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाइयां दी जा रही हैं। बेहतर व्यवस्था और जिम्मेदार प्रशासन की दिशा में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से टिमरनी की पहचान को प्रदेश स्तर पर और मजबूत करेगा।  गौरतलब है कि एसडीएम श्री बडोनिया को पूर्व में भी राज्यपाल महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्यो के लिए आमला  सबडिवीजन को पुरस्कृत किया गया था। 





















Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...