भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री अरविंद मिश्रा कल 9 अगस्त को आएंगे हरदा

भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री अरविंद मिश्रा कल 9 अगस्त को आएंगे हरदा

नगर पालिका कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का होगा गठन, कर्मचारी सम्मेलन में प्रदेश व जिला पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

हरदा। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में नगर पालिका कर्मचारियों की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर रविवार 9 अगस्त को नगर पालिका सभागृह में कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री अरविंद मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्मेलन का आयोजन रविवार सुबह 10:30 बजे नगर पालिका सभागृह में होगा। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी संघ की नई समिति का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को संगठन की गतिविधियों एवं कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों की जानकारी भी दी जाएगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा, भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी वंदना राजोरिया, नर्मदापुरम संभाग प्रमुख जितेन्द्र सोनी, जिला अध्यक्ष मुकेश धामंदे, जिला मंत्री प्रबल पवार, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी सहित भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन के पूर्व भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित की जाएगी। साथ ही अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ परिचय कार्यक्रम रखा गया है।

नर्मदापुरम संभाग प्रमुख जितेन्द्र सोनी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए आयोजित इस सम्मेलन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ता बंधुओं एवं नगर पालिका कर्मचारियों से कार्यक्रम में समय पर उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...