समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया जाता है। यह परंपरा समाजजनों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करती है।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र कठनेरा, महिला परिषद अध्यक्ष साधना कठनेरा, पार्षद प्रीति सिंघई, ज्योति कठनेरा, वैशाली जैन, सरोज बड़जात्या, शशि पंडिताइन,शोभा सिंघई आदि की गरिमामयी उपस्थिति में मंदिर जी की छत पर तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित समाजजनों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ जैन समाज ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम प्रत्येक नागरिक का सर्वोच्च कर्तव्य है और देश की स्वतंत्रता की रक्षा एवं सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।