इस रचनात्मक गतिविधि में प्ले, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर सहभागिता की। नन्हे भैया-बहनों ने विभिन्न रंगों, मोतियों एवं सजावटी सामग्री का उपयोग कर सुंदर राखियां तैयार कीं।
कार्यक्रम के दौरान भैया-बहनों ने हाथों में मेहंदी भी लगाई , जिससे बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिला।कार्यक्रम में वरिष्ठ दीदी श्रीमती अर्चना वर्सले, प्रीति कौशल सहित शिशु वाटिका की सभी दीदियां कार्यक्रम में उपस्थित रहीं तथा उन्होंने बच्चों को राखी निर्माण एवं अन्य गतिविधियों में मार्गदर्शन प्रदान किया। शिशु वाटिका प्रमुख सुश्री निधि मिश्रा ने बताया कि,कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सृजनात्मकता, आत्मनिर्भरता, भारतीय संस्कृति एवं त्योहारों के प्रति प्रेम की भावना विकसित करना रहा। पूरे कार्यक्रम में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की।