अभियान में परिसर में जमा अनुपयोगी सामग्री, कचरा और अन्य अपशिष्ट हटाकर निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रूप से निष्पादित किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी ने न्यायाधीशों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश: सफाई अभियान के साथ न्यायालय परिसर के उपयुक्त स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। रोपित पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। संबंधित कर्मचारियों को पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधीर कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश जयदीप सिंह, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश निमिष राजा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लवकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रशेखर राठौर, मजिस्ट्रेट चेतना रूसिया व संजीव राहंगडाले, जिला विधिक सहायता अधिकारी सौरभ कुमार दुबे, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, सचिव शैलेन्द्र जोशी सहित अन्य अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स, न्यायालयीन कर्मचारी और पैरालीगल वॉलेंटियर्स मौजूद रहे।