यात्रा वीर तेजाजी चौक से प्रारंभ होकर गवर्नमेंट हॉस्पिटल, राठी जी के पेट्रोल पंप, घंटाघर एवं परशुराम चौराहे से होते हुए पुनः वीर तेजाजी चौक पहुंची। यहां भारत माता की आरती के साथ यात्रा का गरिमामय समापन किया गया।
यात्रा के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ पूरा शहर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।
प्रमुख पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह , ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, बसंत राजपूत , राजेश गोदारा ,प्रहलाद पटेल,नितेश बादर , युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पाल ने किया।
धर्मेंद्र सिंह पाल ने कहा कि “तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा का भाव मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।” “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” के संदेश के साथ निकली इस भव्य यात्रा ने हरदा में राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।