कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. आर.डी. सैनी रहे, जबकि अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद सुनील दुबे ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गीतकार विनोद विश्वकर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
काव्य गोष्ठी में अशोक पवार, लक्ष्मीनारायण गौर, मुकेश शांडिल्य एवं मनीष सोनकिया ने देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं का पाठ किया। कवियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों से उत्साहवर्धन किया और पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. आर.डी. सैनी का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपस्थित कवियों एवं साहित्यप्रेमियों ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर बधाई दी। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन मनीष सोनकिया ने किया, जबकि सूत्रधार मुकेश शांडिल्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सागर तिवारी, राजेश योगी, राजकुमार चंदेल सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस काव्य गोष्ठी ने साहित्य और राष्ट्रप्रेम के सुंदर संगम का संदेश दिया। देशभक्ति की रचनाओं से सजी यह साहित्यिक शाम उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गई।