मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट

मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट

एसडीएम ने राजस्व-पुलिस दल के साथ किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, रपटों और पुल-पुलियाओं पर आवागमन रोकने के निर्देश

टिमरनी (संदीप अग्रवाल)। क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी के मद्देनजर टिमरनी एसडीएम शैलेंद्र कुमार बडोनिया ने राजस्व दल के साथ क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी आकांक्षा तलैया सहित पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा।

कई गांवों का किया सघन दौरा

राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त दल ने रायबोर, नयागांव, बिच्छापुर, काथड़ी, गोदड़ी सहित अन्य ग्राम क्षेत्रों का सघन दौरा किया। अधिकारियों ने गोमती और गंजाल नदी सहित क्षेत्र के छोटे-बड़े नदी-नालों पर बने रपटों, पुल-पुलियाओं की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर और रपटों पर पानी आने की स्थिति को लेकर आवश्यक सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पानी आने पर तत्काल बंद करें मार्ग

एसडीएम ने ग्राम पंचायतों, अधीनस्थ कर्मचारियों, पटवारियों और कोटवारों को निर्देशित किया कि जिन रपटों, पुल-पुलियाओं अथवा मार्गों पर नदी या नाले का बाढ़ का पानी आता है, वहां तत्काल बेरीकेटिंग कर मार्ग बंद किया जाए और आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को जोखिम लेकर रपट, पुल या पुलिया पार करने की अनुमति नहीं दी जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

प्रशासन की आमजन से अपील

प्रशासन ने आमजन से भी सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि बारिश के दौरान नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में पानी के बहाव के बीच नदी, नाले, रपट या पुल-पुलिया पार करने का प्रयास न करें। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जलभराव एवं बाढ़ प्रभावित मार्गों से दूरी बनाए रखें।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...