सौरभ ने प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मेहनत का शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य अरविंद गौर ने सौरभ को बधाई देते हुए कहा कि माय किड्स एकेडमी स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है।”
सौरभ की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा विकासखंड स्तर की प्रतियोगिता के लिए सफलता की कामना की। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि सौरभ इसी प्रकार मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हुए भविष्य में भी विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।