राष्ट्रीय लोक अदालत में 79.39 लाख रुपये की राशि का निराकरण

राष्ट्रीय लोक अदालत में 79.39 लाख रुपये की राशि का निराकरण

737 व्यक्ति हुए लाभान्वित, संपत्ति कर, जलकर, आपराधिक, चेक बाउंस व पारिवारिक विवादों का हुआ समाधान

टिमरनी। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा अरविंद रघुवंशी, विशेष न्यायाधीश जयदीप सिंह तथा व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड/सचिव चंद्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में शनिवार को टिमरनी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

टिमरनी के न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मनीष रघुवंशी एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नुपुर तिवारी के न्यायालयों में आयोजित लोक अदालत में बड़ी संख्या में प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया।

मनीष रघुवंशी के न्यायालय में 47 संपत्ति कर, 107 जलकर, 46 आपराधिक, 15 चेक बाउंस तथा 7 पारिवारिक विवाद के प्रकरणों का निराकरण हुआ। इन प्रकरणों से 489 व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा 45 लाख 95 हजार 414 रुपये की विवादित राशि का समाधान किया गया।

इसी प्रकार नुपुर तिवारी के न्यायालय में 51 आपराधिक, 24 चेक बाउंस, 2 अनरजिस्टर्ड, 2 पारिवारिक एवं 1 सिविल वाद का निराकरण किया गया। इन मामलों में 248 व्यक्ति लाभान्वित हुए और 33 लाख 43 हजार 987 रुपये की विवादित राशि का समाधान हुआ।

इस प्रकार दोनों न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से 79 लाख 39 हजार 401 रुपये की विवादित राशि का निराकरण हुआ तथा कुल 737 व्यक्ति लाभान्वित हुए। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान मिला।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...