स्टेशन के मुख्य द्वार पर गड्ढे, ब्रिज के पास अव्यवस्थित पार्किंग; यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग विधायक प्रतिनिधि ने की

स्टेशन के मुख्य द्वार पर गड्ढे, ब्रिज के पास अव्यवस्थित पार्किंग; यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग विधायक प्रतिनिधि ने की

हरदा। हरदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को हो रही विभिन्न परेशानियों को लेकर विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक (DRM) भोपाल मंडल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (P.Way/Electrical) हरदा तथा रेलवे सुरक्षा बल (RPF) प्रभारी हरदा को भी भेजी गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि हरदा जिला मुख्यालय का प्रमुख रेलवे स्टेशन है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इसके बावजूद स्टेशन परिसर और आसपास कई व्यवस्थाएं यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

मुख्य द्वार के सामने गड्ढों से परेशानी

स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से यात्रियों के गिरने की आशंका रहती है। साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा के आवागमन में भी परेशानी होती है। ज्ञापन में गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई है।

ओवरब्रिज के पास पार्किंग व्यवस्थित करने की मांग

रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ने के मुख्य मार्ग के दोनों ओर दोपहिया और चारपहिया वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहने से यातायात प्रभावित होता है। इससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी होती है। ज्ञापन में यहां नो-पार्किंग बोर्ड लगाने और RPF के माध्यम से पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई है।

शाम 6:30 बजे से सुबह तक पूरी लाइट चालू रखने की मांग

ज्ञापन में प्लेटफार्म पर लाइटिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाया गया है। इसमें कहा गया है कि ट्रेन आने के कुछ मिनट पहले ही स्टेशन की पूरी लाइट चालू की जाती है, जबकि यात्री एक-दो घंटे पहले से स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शाम 6:30 बजे से सुबह तक स्टेशन की सभी लाइटें पूर्ण रूप से चालू रखने का अनुरोध किया गया है।

ट्रेन आने से पहले अनाउंसमेंट जरूरी

ट्रेन के आगमन के समय कई बार प्लेटफार्म की जानकारी और रेल पटरी पार नहीं करने संबंधी चेतावनी का अनाउंसमेंट नहीं होने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से कम से कम 2-3 मिनट पहले अनिवार्य रूप से उद्घोषणा कराने की मांग की गई है।

लिफ्ट कब शुरू होगी, मांगी जानकारी

दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर निर्माणाधीन लिफ्ट का काम लंबे समय से चल रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने लिफ्ट के शुरू होने की संभावित समय-सीमा की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी की है।

संजय जैन ने रेलवे अधिकारियों से इन सभी जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि हरदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...