स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं, एसडीएम और तहसीलदार करें सघन मॉनिटरिंग : कलेक्टर कुमार सत्यम

स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाएं, एसडीएम और तहसीलदार करें सघन मॉनिटरिंग : कलेक्टर कुमार सत्यम


अगले दो माह में जिले को स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य में सैचुरेट करने का लक्ष्य निर्धारित

अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान होंगी स्वामित्व रजिस्ट्रीकरण अभियान की नोडल अधिकारी

हरदा । नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने गूगल मीट के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर स्वामित्व रजिस्ट्रीकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाते हुए आगामी दो माह में जिले को इस कार्य में सैचुरेट करने का लक्ष्य निर्धारित कर प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि एसडीएम एवं तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्रों में स्वामित्व रजिस्ट्री के कार्य की सघन मॉनिटरिंग करें तथा पटवारी इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री सत्यम ने निर्देश दिए कि स्वामित्व रजिस्ट्रीकरण अभियान की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्य में आ रही समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी राजस्व अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान को स्वामित्व रजिस्ट्रीकरण अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उर्वरक वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सत्यम ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उर्वरक के स्टॉक, ई-टोकन बुकिंग की स्थिति तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि खाद वितरण के दौरान कहीं भी अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए तथा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति पर सतत नजर रखें और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल उचित कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

गूगल मीट में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, अनुपमा चौहान, एसडीएम हरदा शैलेंद्र बड़ोनिया, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम टिमरनी असमन राम चिरामन सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...