महापुरुषों, संतों, वीरांगनाओं और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम से हरदा को मिली नई पहचान

महापुरुषों, संतों, वीरांगनाओं और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम से हरदा को मिली नई पहचान


पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने किया 21 चौक-चौराहों का नामकरण

हरदा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को नई पहचान देने की दिशा में नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया की उपस्थिति में हरदा शहर के 21 प्रमुख चौक-चौराहों का नामकरण किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अंशुल गोयल सहित जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नामकरण के इस निर्णय का उद्देश्य शहर के प्रमुख स्थलों को विशिष्ट पहचान प्रदान करने के साथ-साथ महापुरुषों, संतों, वीरांगनाओं एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के योगदान और स्मृतियों को सम्मान देना है। चौक-चौराहों के नामकरण के माध्यम से शहर की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

इन नामों से जाने जाएंगे प्रमुख चौक

शहर के 21 चौक-चौराहों का नामकरण मां नर्मदा चौक, देवी अहिल्या बाई चौक, महाराजा सूरजमल चौक, छत्रपति शिवाजी चौक, रानी अवंतीबाई लोधी चौक, भगवान श्री देवनारायण चौक, संत गाडगे महाराज चौक, शहीद अमृता देवी चौक, रानी दुर्गावती चौक, संत सेनीजी महाराज चौक, शहीद भगतसिंह चौक, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम चौक, वीरांगना फूली बाई चौक, संत विद्यासागर महाराज चौक, आखा जी भामा जी चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, श्री अजमीढ़ देव जी महाराज चौक, शीतला माता चौक, गणगौर माता चौक, कैवट राज चौक एवं भीलटदेव चौक के नाम से किया गया है।

शहर की संस्कृति और इतिहास को सहेजना हमारी जिम्मेदारी

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने कहा कि शहर के विकास के साथ-साथ उसकी ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी है। चौक-चौराहों के नामकरण से नागरिकों को इन स्थानों की पहचान के साथ-साथ उनसे जुड़े महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के योगदान को जानने का अवसर मिलेगा।

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी शहर की पहचान केवल विकास कार्यों से नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों के सम्मान से भी बनती है। चौक-चौराहों को महापुरुषों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम से जोड़ना सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, पार्षदगण, एल्डरमैन तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शहर के 21 प्रमुख स्थानों को नई पहचान मिलने से नागरिकों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा गया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...