इन शिविरों में ग्राम पंचायत नीमगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम नीमगांव एवं डोमनमऊ, तथा ग्राम पंचायत छिड़गांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम छिड़गांव एवं रेवापुर को शामिल किया गया है।
तहसीलदार हंडिया श्रीमती पूजा भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविरों का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से संबंधित ग्रामों में स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के पंजीयन एवं निष्पादन की प्रक्रिया को पूरा कर शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को उनके स्वामित्व अधिकार संबंधी अभिलेख समय पर उपलब्ध कराना तथा पंजीयन की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना है।
प्रशासन ने संबंधित ग्रामों के हितग्राहियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं।