वेयरहाउस से 500 KVA ट्रांसफार्मर उखाड़कर ले गए थे चोर, टिमरनी पुलिस ने भोपाल से 4 आरोपियों को दबोचा

वेयरहाउस से 500 KVA ट्रांसफार्मर उखाड़कर ले गए थे चोर, टिमरनी पुलिस ने भोपाल से 4 आरोपियों को दबोचा

टिमरनी | हरदा जिले के टिमरनी थाना पुलिस ने वेयरहाउस परिसर से 500 केवीए ट्रांसफार्मर और उसके स्ट्रक्चर से कॉपर कॉइल, ट्रांसफार्मर ऑयल सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए भोपाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर लिया है, जबकि शेष मशरूका की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शंशाक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़ के नेतृत्व में की गई।

राइस मिल के ट्रांसफार्मर को रातों-रात किया साफ

पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक-12 टिमरनी निवासी हर्ष गोयल, संचालक लक्ष्मीशांति फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (राइस मिल), ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि हरदा रोड स्थित राइस मिल परिसर में वर्ष 2023 में 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था।

15 जुलाई की सुबह ऑपरेटर विकास यादव ने सूचना दी कि रात करीब 11:50 बजे तक बिजली थी, लेकिन 11:55 बजे बिजली चली गई। सुबह जब ट्रांसफार्मर देखा गया तो वह पूरी तरह खुला पड़ा था। उसमें लगी करीब 250 किलोग्राम कॉपर कॉइल, लगभग 525 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल तथा अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स गायब थे। घटनास्थल पर नट-बोल्ट बिखरे मिले। शिकायत पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 400/26 दर्ज कर धारा 303(ए) बीएनएस के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई।

CCTV, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना टिमरनी की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साइबर सेल हरदा की तकनीकी सहायता ली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान कुछ संदिग्धों की पहचान हुई।

पुलिस को देखकर भागे, घेराबंदी कर दबोचे

21 जुलाई 2026 को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ने की कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें धर दबोचा। तकनीकी और सघन पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

भोपाल के चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—

  • - शहजाद उर्फ सलीम (45), निवासी खजूरी राताताल, थाना इटखेड़ी, भोपाल।
  • - बब्लू (35), निवासी इंद्रानगर, टीला जमालपुरा, भोपाल।
  • - सफीक शाह, निवासी आरिफ नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल।
  • - सुरजीत मंडल (38), निवासी छोला गणेश मंदिर क्षेत्र, भोपाल।

पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया है। शेष सामान की बरामदगी के लिए उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त की गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौड़, उप निरीक्षक उदयराम सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक चंदनशाह उईके, प्रधान आरक्षक कंचन राजपूत, आरक्षक सजन सिंह, शैलेन्द्र परमार, शैलेन्द्र राजपूत एवं मनोज दोहरे की सराहनीय भूमिका रही।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...