धर्मप्रवाह : अष्टान्हिका महापर्व पर श्री नंदीश्वर द्वीप विधान का दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य शुभारंभ

धर्मप्रवाह : अष्टान्हिका महापर्व पर श्री नंदीश्वर द्वीप विधान का दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ भव्य शुभारंभ

हरदा। श्री दिगंबर जैन समाज, हरदा द्वारा अष्टान्हिका महापर्व के पावन अवसर पर हरदा में विराजमान अतिशयकारी श्री शांतिनाथ भगवान के समोशरण की आराधना स्वरूप श्री नंदीश्वर द्वीप विधान का भव्य शुभारंभ मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ किया गया। जो कि आगामी आठ दिनों तक प्रतिदिन चलेगा।

श्री नंदीश्वर मंडल विधान का शुभारंभ प्रातः नित्याभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण, सकलीकरण, पात्र शुद्धि, मंडल शुद्धि एवं मंगल कलश स्थापना के साथ विधान पूजन प्रारंभ हुआ। मंदिर परिसर भगवान शांतिनाथ के जयघोष, भक्ति गीतों एवं धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय हो उठा।

समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं सचिव राहुल जैन ने बताया की विधान में ध्वजारोहण का सौभाग्य अशोककुमार,अभय, आलोक बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ। सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य अजीत कुमार अजमेरा को तथा कुबेर इन्द्र बनने का सौभाग्य महेन्द्रकुमार अजमेरा को मिला। महायज्ञानायक का सौभाग्य हेमन्त कुमार जैन को प्राप्त हुआ।

मंगल कलश स्थापना का सौभाग्य पवन अनुलेखा सिंघई को प्राप्त हुआ। वहीं कलश स्थापना का सौभाग्य प्रियंका जैन, किरण फणिश, मंजू बजाज एवं रानी रपरिया को मिला। दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य भी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्राप्त किया। पूजन-विधान सामग्री का सौभाग्य अभिषेक बड़जात्या, रागिनी बड़जात्या, अनुलेखा सिंघई, उषा बड़जात्या, सरोज बड़जात्या, छगनलाल संजय बजाज, सुशील रानी रपरिया, अमृतश्री परिवार तथा श्री चन्द्र प्रकाश फणिश परिवार को प्राप्त हुआ।

समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि यह पावन श्री नंदीश्वर द्वीप विधान आगामी आठ दिनों तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर दिगंबर जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का वातावरण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर विधान, पूजन एवं आराधना में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है। आयोजन मनोज पुजारी के सानिध्य में संपन्न किया जा रहा है ।

समाज के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्यदायी विधान का लाभ लेने और धर्म, संस्कृति तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाने का आग्रह किया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...