भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा ओर एक गैरराजनीतिक श्रमिक संगठन है : जितेंद्र सोनी

भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा ओर एक गैरराजनीतिक श्रमिक संगठन है : जितेंद्र सोनी


भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया

हरदा : भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। उक्त बात भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी जितेन्द्र सोनी ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं। 

श्री सोनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से पहले मजदूर संगठन राजनीतिक पार्टियों से सम्बन्धित थे तथा पार्टी के मजदूर संगठन के रूप में कार्य करते थे। प्रारम्भ में अन्य मजदूर संगठनों का विरोध तथा व्यंग्य भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को सहना पड़ता था, लेकिन भारतीय मजदूर संघ ने एक गैरराजनीतिक श्रमिक संगठन के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया तथा आज भी उसी सिद्धान्त पर कायम है। कोई भी राजनीतिक नेता इसका पदाधिकारी नहीं है तथा इसका कोई भी सदस्य राजनीतिक चुनाव न भारतीय मजदूर संघ ने अन्य मजदूर संगठनों से हटकर कई नये नारे तथा विचार श्रमिकों के सामने रखे। “भारत माता की जय” का उद्घोष पहली बार श्रमिक आन्दोलन में हुआ। 

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दै ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र सोनी संभाग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ एवं विशेष अतिथि राजीव जैन प्रदेश उपाध्यक्ष  मध्यप्रदेश पटवारी संघ रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दै ने की, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा ,भारत माता ,एवं ठेगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से शुरू किया गया। कार्यक्रम में गणेश मर्सकोले द्वारा संघ गीत लिया गया। 

श्री जैन द्वारा भारतीय मजदूर संघ के विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई को ही क्यों कि गई क्योंकि इस दिन शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक  जैसे महापुरुष की जयंती है । भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है । भारतीय मजदूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कर्मचारी एवं श्रमिक हित में कार्य करता है। 23 जुलाई 1955 से आज तक भारतीय मजदूर संघ की परंपरा में कोई बदलाव नहीं है। देशहित को सर्वोपरि रखने वाला एकमात्र श्रमिक संगठन है। 

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी जितेंद्र सोनी ,जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दै, जिला मंत्री प्रबल पवार एवं जिला उपाध्यक्ष मुकेश निकुम, दिपक तिवारी जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, विरेन्द्र भाटि जिलाध्यक्ष आउट सोर्स विद्युत कर्मचारी संघ, रामशंकर बुनकर, मकबूल खान, जगदीश टेमले, अतुल रघुवंशी, कविता मरापे जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, निलेश सोनि जिलाध्यक्ष अतिथि शिक्षक संघ आदि के साथ ही सभी भारतीय मजदूर संघ से संबद्धता प्राप्त इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।  भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...