पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को कोतवाली हरदा पुलिस टीम कस्बा क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा एवं मादक पदार्थों के संबंध में पतारसी और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान हरदा खुर्द रोड स्थित फोरलेन ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी विधिवत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 20 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए है, बरामद किया गया। इसके अलावा करीब 80 हजार रुपए कीमत की बजाज 110 सीसी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान मुकेश पिता देवीलाल माली (48 वर्ष), निवासी थाना छिपाबड़, जिला हरदा के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 534/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में उनि संतोष रघुवंशी, आरक्षक 75 प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक 268 नीलेश पटेल, थाना कोतवाली हरदा की सराहनीय भूमिका रही।