ज्ञापन में असंगठित, संगठित, शासकीय, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के प्रमुख श्रमिकों और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को शामिल किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय कार्यसमिति की 26, 27 एवं 28 जुलाई 2026 को रांची, झारखंड में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार देशभर में श्रमिकों और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश से आए श्री गुर्जर ने उपस्थित कर्मचारियों एवं श्रमिक साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों पर आश्वासन देती आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी अपनी ताकत और एकता का प्रदर्शन नहीं करेंगे तो सरकार उनकी न्यायोचित मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी। अब समय आ गया है कि सभी कर्मचारी और श्रमिक संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री प्रबल पवार ने जिले से आए सभी कर्मचारी एवं मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एकजुट होकर संघर्ष सें हमें सफलता जरूर मिलेगी प्रदेश से लेकर देश तक के कर्मचारी एवं मजदूरों को केंद्र के समान वेतन मिलना चाहिए ।संगठन ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों एवं श्रमिकों की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की।।