भारतीय मजदूर संघ की नगर निकाय कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

भारतीय मजदूर संघ की नगर निकाय कर्मचारी संघ की नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

बरजोर सिंह सेठमने बने जिला अध्यक्ष, शिव कुमार सोलंकी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी; अखिल भारतीय मंत्री अरविंद मिश्रा ने बताई संगठन की रीति-नीति

हरदा। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में रविवार को नगर पालिका सभागृह, हरदा में नगरीय निकाय कर्मचारी जिला सम्मेलन एवं नवीन जिला कार्यकारिणी गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री अरविंद मिश्रा सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान नगर निकाय कर्मचारी संघ की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी वंदना राजोरिया, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा, नर्मदापुरम विभाग प्रमुख जितेन्द्र सोनी, मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव जैन, राज्य कर्मचारी संघ के अतुल शुक्ला, जिला अध्यक्ष मुकेश धामनदे, जिला मंत्री प्रबल पवार, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सोलंकी, कार्यालय मंत्री कैलाश विश्वकर्मा, संजीव जैन सहित कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वसम्मति से गठित हुई नवीन कार्यकारिणी

सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बरजोर सिंह सेठमने को जिला अध्यक्ष एवं शिव कुमार सोलंकी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा मनोज प्रजापति जिला सचिव, अलका अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, दीपक सोनी जिला उपाध्यक्ष, मकबूल खान जिला उपाध्यक्ष, धन सिंह पवार जिला उपाध्यक्ष, रवि ओंकार जिला उपाध्यक्ष, संतोष राठौड़ जिला उपाध्यक्ष, मंगेश राजपूत जिला सहसचिव, वंदना परिहार जिला सहसचिव, शेख जावेद जिला सहसचिव, राहुल पाराशर जिला सहसचिव, अजमल अली जिला कोषाध्यक्ष, योगेश खरे मीडिया प्रभारी, कान्सलेश चौहान, राजेश नागरे जिला कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों का चयन उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहमति से सर्वसम्मति से किया गया।

शहीद गैलरी का अवलोकन कर शहीद ज्योति पर अर्पित किए पुष्प

कार्यक्रम के दौरान आगंतुक अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने शहीद गैलरी का अवलोकन किया। इसके पश्चात शहीद ज्योति पर पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन किया।

अरविंद मिश्रा ने बताई भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री अरविंद मिश्रा ने उपस्थित कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हितों के साथ-साथ राष्ट्रहित एवं समाजहित को भी प्राथमिकता देता है। उन्होंने कर्मचारियों से संगठन को मजबूत बनाने, आपसी एकता बनाए रखने तथा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नर्मदापुरम विभाग प्रमुख जितेन्द्र सोनी ने नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन संगठन की एकजुटता, आपसी विश्वास और मजबूत संगठनात्मक भावना का परिचायक है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कर्मचारी हितों के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा एवं सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।




Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...