बिजली बिल से आवास की किश्त तक, जनसुनवाई में पहुंचे कई मामले

बिजली बिल से आवास की किश्त तक, जनसुनवाई में पहुंचे कई मामले

हरदा।
जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। अलग-अलग मामलों में शिकायतकर्ताओं ने बिजली बिल, जल निकासी, प्रधानमंत्री आवास की किश्त और समग्र आईडी में सुधार से जुड़ी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बिजली के अधिक बिल की शिकायत लेकर हरदा निवासी राकेश शर्मा तथा ग्राम बारजा निवासी आशा और क्षमा सांगुले पहुंचीं। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम फुलड़ी निवासी सुशीला बाई ने खेत में नाली का पानी भरने की समस्या बताई। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। मामले में कलेक्टर ने तहसीलदार रहटगांव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

वहीं, हरदा निवासी रघुवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त का भुगतान नहीं होने की शिकायत रखी। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हरदा निवासी विकास सिरसोदे ने अपने पुत्र की समग्र आईडी में सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को समग्र आईडी में आवश्यक संशोधन कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनका नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।




















Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...