15 से 36 वर्ष के युवाओं को किया आमंत्रित, संघ की कार्यपद्धति से होंगे परिचित
हरदा। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और उन्हें संगठित करने के उद्देश्य से युवा साथियों के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 15 से 36 वर्ष की आयु के युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने युवाओं से अपने मित्रों और परिचितों के साथ कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पिछले 100 वर्षों से व्यक्ति निर्माण के कार्य में जुटा है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को संघ की कार्यपद्धति से परिचित कराने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रत्येक युवा से 20 युवाओं तक सूचना पहुंचाने का आह्वान
आयोजकों ने युवाओं से व्यक्तिगत रूप से कम से कम 20 युवाओं को फोन और संदेश के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी देने का आग्रह किया है। साथ ही परिवार और मित्रों के युवाओं को भी साथ लाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम दोपहर 3 बजे सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, बड़ा भवन, छोटी हरदा रोड पर आयोजित होगा। इसमें युवाओं को संघ की कार्यपद्धति को समझने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण के इस प्रयास में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
पंजीयन के लिए इस नंबर पर करें संपर्क
कार्यक्रम में पंजीयन के लिए निखिल असरानी, जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख से मोबाइल नंबर 89590 02922 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन में सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण के कार्य में अपना योगदान दें।