नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर कड़ी निगरानी

नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर कड़ी निगरानी

एसडीओपी अरुणा सिंह और थाना प्रभारी मुकेश गौड़ लगातार कर रहे निरीक्षण, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

हरदा/टिमरनी। नवरात्र पर्व के दौरान नगर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टिमरनी पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में जुटी हुई है। नगर सहित थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में स्थापित देवी प्रतिमाओं, भोलेनाथ मंदिर, साईं बाबा दरबार और गरबा मंडलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए विभिन्न प्रतिमा स्थलों और गरबा मंडलों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आवागमन सुचारु रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

तेज रफ्तार और नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की नजर

नवरात्र के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस सक्रिय है। तेज गति से वाहन चलाने वालों और नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को समझाइश देकर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य पर्व के दौरान दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एसडीओपी और थाना प्रभारी कर रहे लगातार निरीक्षण

प्रभारी एसडीओपी अरुणा सिंह एवं थाना प्रभारी मुकेश गौड़ के नेतृत्व में पुलिस दल विभिन्न देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सतर्कता के साथ ड्यूटी निभा रहा है। दोनों अधिकारियों द्वारा लगातार अलग-अलग मंडलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि कहीं भी सुरक्षा व्यवस्था में कमी न रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा नवरात्र पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। साथ ही नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की जा रही है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...