प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बैलगाड़ी दौड़ प्रेमियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले में छोटी हरदा की बैलजोड़ी ने अपनी तेज रफ्तार और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
दौड़ प्रेमी विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में दूसरा स्थान जामली के राजेश पंवार की बैलजोड़ी ने हासिल किया। उनकी बैलजोड़ी ने 5 सेकंड 35 पॉइंट में दूरी तय की। वहीं तीसरा इनाम भी जामली के राजेश पंवार की बैलजोड़ी ने 5 सेकंड 44 पॉइंट में दूरी पूरी कर जीता।
नाथबाबा ने बनाई जीत की हैट्रिक
इस प्रतियोगिता की खास उपलब्धि छोटी हरदा के राजू जेवल्या के बैल नाथबाबा के नाम रही। नाथबाबा ने लगातार तीन बार पहला इनाम जीतकर हैट्रिक बनाई है। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते नाथबाबा प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
प्रतियोगिता के दौरान बैलगाड़ी दौड़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जीत के बाद विजेता बैलजोड़ी के मालिकों और समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।