जनसुनवाई में छाया कम मानदेय, पेंशन और जमीन नामांतरण का मुद्दा

जनसुनवाई में छाया कम मानदेय, पेंशन और जमीन नामांतरण का मुद्दा

अधिकारियों ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश

हरदा। जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

छात्रावास की रसोइयों ने कम मानदेय की शिकायत की

कन्या छात्रावास हरदा में कार्यरत रसोइया सावित्रीबाई, ममता बाई, सुगनाबाई, पुष्पाबाई सहित अन्य महिलाओं ने कार्य के बाद कम मानदेय मिलने की शिकायत जनसुनवाई में की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग को प्रकरण की जांच कर आवेदिकाओं की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

जमीन के नामांतरण और नक्शा दुरुस्ती के आवेदन

ग्राम भटपुरा निवासी गेंदालाल पटनारे और ग्राम रेल्वा निवासी सावित्रीबाई ने जमीन का नामांतरण नहीं होने की शिकायत की। मामले में तहसीलदार हंडिया को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

वहीं ग्राम कुलहरदा निवासी हरिओम ने जमीन का नक्शा दुरुस्त कराने के लिए आवेदन दिया। इस पर एसडीएम हरदा को आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

अधिक बिजली बिल और छह माह से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत

गढ़ीपुरा निवासी किरण वर्मा ने अधिक विद्युत बिल आने की शिकायत दर्ज कराई। मामले में विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

हरदा के दूध डेयरी मोहल्ला निवासी शांतिबाई ने बताया कि उन्हें पिछले छह माह से पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को मामले का निराकरण कराने के निर्देश दिए गए।

पत्नी की मृत्यु के बाद अनुग्रह सहायता की मांग

ग्राम बारजा निवासी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने पत्नी की मृत्यु के बाद अनुग्रह सहायता राशि दिलाने की मांग की। मामले में श्रम पदाधिकारी हरदा को आवेदक की पात्रता की जांच कर नियमानुसार सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण इवने, एसडीएम हरदा अशोक कुमार डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे, असवनराम चिरामन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...