सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना और न्यायालयीन प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण; आम जनता और किसानों को परेशान करने पर होगी जवाबदेही तय : एसडीएम

सीएम हेल्पलाइन, स्वामित्व योजना और न्यायालयीन प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण; आम जनता और किसानों को परेशान करने पर होगी जवाबदेही तय : एसडीएम

नवागत एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया कार्यों को लेकर सख्त, पटवारी, बाबूओं को दो टूक निर्देश—लापरवाही बर्दाश्त नहीं

हरदा। हरदा में पदस्थ हुए नवागत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) शैलेन्द्र बड़ोनिया ने हंडिया तहसील में पटवारियों की समीक्षा बैठक लेकर शासकीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, हीलाहवाली या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों और किसानों को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

बैठक के दौरान एसडीएम श्री बड़ोनिया ने उपस्थित पटवारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण करने, स्वामित्व योजना के कार्यों में गति लाने तथा विभिन्न राजस्व प्रकरणों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकरण को बिना उचित कारण लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय पर निराकरण किया जाए।

पारदर्शिता के साथ काम करें, जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित हो - एसडीएम श्री बड़ोनिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जाए और आम जनता को अपने कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समय पर समाधान किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से न्यायालयीन प्रकरणों में निर्धारित समय-सीमा का पालन करने और आवश्यक प्रतिवेदन समय पर प्रस्तुत करने पर जोर दिया। उनका स्पष्ट संदेश था कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य जनता को राहत देना है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करे और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी से बचे।

टिमरनी में कार्यों को व्यवस्थित करने का रहा अनुभव - गौरतलब है कि एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया इससे पहले टिमरनी में पदस्थ थे। वहां उन्होंने लगभग 15 दिनों में कार्यालयीन कार्यों को व्यवस्थित कर विभिन्न कार्यों के सुचारू संचालन की व्यवस्था की थी तथा कार्यालय को आईएसओ प्रमाणन भी प्राप्त हुआ था। अब हरदा में पदस्थापना के बाद उन्होंने हंडिया तहसील में भी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के माध्यम से उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण तक प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। जनता की शिकायतों का निराकरण, किसानों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना और कार्यालयीन कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदारी है।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कुंड का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश - पटवारियों की समीक्षा बैठक के बाद एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने एसडीओपी ग्रामीण एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में हंडिया घाट स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन स्थल पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए विभागों को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य करने के लिए पाबंद किया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...