RDSS योजना के तहत 33 केवी हंडिया फीडर का शेष कार्य होगा, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
हरदा। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के हरदा उत्तर वितरण संभाग द्वारा RDSS योजना के अंतर्गत नवीन 33 केवी हंडिया फीडर का शेष कार्य किया जाएगा। इसके चलते सोमवार, 9 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान 33 केवी हंडिया, अबगांव खुर्द, करताना, सोंततलाई, VXL, ककरिया, छोटी हरदा और ग्वालनगर फीडरों की बिजली बंद रहेगी। इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
विभाग ने बताया कि नवीन हंडिया फीडर के अंतर्गत RDSS योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन भी संभव है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखने और होने वाली असुविधा के लिए धैर्य रखने की अपील की है।