सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर हरदा में किसानों का आंदोलन समाप्त, देर रात हाईवे से हटे प्रदर्शनकारी

सीएम से मुलाकात के आश्वासन पर हरदा में किसानों का आंदोलन समाप्त, देर रात हाईवे से हटे प्रदर्शनकारी


हरदा । मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग खरीदी को लेकर हरदा जिले में पिछले 15 दिनों से जारी किसानों का आंदोलन बुधवार देर रात समाप्त हो गया। आम किसान यूनियन के नेतृत्व में हजारों किसानों ने इंदौर–नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-47) पर अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। हालांकि देर रात प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने पर सहमति बनी, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।

आंदोलन के दौरान किसानों ने हाईवे पर टेंट, तिरपाल और छतरियां लगाकर दिन-रात धरना दिया। तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान डटे रहे। चक्का जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई यात्रियों को पैदल अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया था।

किसानों की मुख्य मांग थी कि सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाए। किसानों का आरोप है कि वर्तमान में प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलोग्राम मूंग की खरीदी की जा रही है, जबकि वास्तविक उत्पादन इससे कई गुना अधिक होता है। किसानों ने कम से कम 5 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

किसानों का कहना था कि उन्होंने पहले भी ज्ञापन और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरकर आंदोलन करना पड़ा।

*देर रात बनी सहमति*

देर रात एसडीएम अशोक डेहरिया कलेक्टर की ओर से धरना स्थल पर पहुंचे और किसान प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। बैठक में किसानों की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने पर सहमति बनी। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी और राष्ट्रीय राजमार्ग से धरना हटाया गया, जिससे यातायात भी सुचारु रूप से शुरू हो गया।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...