Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सेंट मेरी स्कूल, हरदा में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


हरदा। सेंट मेरी स्कूल, हरदा में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. खुशवंशी रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र जीवन में नेतृत्व क्षमता का विकास भविष्य के सफल नागरिक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य फादर फ्रांसिस मारिया जोसफ ने मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन एवं समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About