शिविर में मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर के वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अरुण सिंह भदौरिया ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। उन्होंने पेट एवं लिवर संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छ जीवनशैली तथा नशे से दूर रहने के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि समय रहते जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
इस अवसर पर कमलेश पाठक, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, लायंस क्लब हरदा सिटी के अध्यक्ष - डॉ विश्वनाथ विश्वास, कोषाध्यक्ष - अभय अग्रवाल, सचिव - नवीन राठौर सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।
लायंस क्लब हरदा सिटी ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य, सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम का समापन सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।