Breaking News

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 8% बड़ाया सरकार ने

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 8% बड़ाया सरकार ने...

केन्द्र ओर पड़ोसी राज्यों से अभी भी 8% पीछे रहेंगे मध्यप्रदेश के कर्मचारी


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : राज्य सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 8% बढ़ा दिया है। यह अक्टूबर के वेतन में जुड़कर नवंबर में मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 12% से बढ़कर 20% हो जाएगा। हालांकि मध्यप्रदेश के कर्मचारी केन्द्र ओर पड़ोसी राज्य के कर्मचारियों से 8% पीछे रहेंगे। सरकार की इस कबायद से कर्मचारियों में असंतोष है। प्रदेश के कर्मचारी काफी समय से केन्द्र के बराबर डीए की मांग कर रहे है।

कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाली वेतनवृद्धि भी स्थगित कर दी गयी थी। राज्य सरकार ने अब यह निर्णय लिया कि इस लंबित वेतनवृद्धि का 50% नवंबर 2021 में 'भुगतान होने वाले अक्टूबर 2021 के वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतनवृद्धि की शेष 50% राशि मार्च 2022 में भुगतान होने वाले फरवरी 2022 के वेतन से दिया जाएगा। हालांकि प्रदेश के कर्मचारी केन्द्र से अभी भी 8% पीछे है।

इस संबंध में संयुक्त अधिकारी-कर्मचारी मोर्चा के नेता जितेंदर सिंह ने कहा है कि सीएम ने कई बार महंगाई भत्ता देने की बात कही है, लेकिन अब तक कर्मचारियों के साथ छलावा हुआ है। इसके चलते कर्मचारी-अधिकारी काली दिवाली मनाने की तैयारी में है। सरकार यदि वास्तव में गंभीर है तो 25 अक्टूबर के पहले इस संबंध में आदेश जारी कर भुगतान कराए।

कोई टिप्पणी नहीं