Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर कार्यालय में फर्जी आदेश कांड: नरसिंहपुर SDM का रीडर गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या पांच हुई

देवास। कलेक्टर कार्यालय से फर्जी आदेश जारी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या पांच हो गई है। ताजा गिरफ्तारी ओमप्रकाश डोडिया की हुई है, जो पहले खातेगांव तहसील में पांच साल तक पदस्थ रहा और वर्तमान में नरसिंहपुर SDM का रीडर है। उसे नरसिंहपुर जिले से पकड़ा गया।

इस मामले में पहले ही अपर कलेक्टर कार्यालय के बाबू संजय जाटव, विजयगंज मंडी तहसील के बाबू जितेंद्र भद्रे, SDM देवास नजूल शाखा के बाबू रमेशचंद्र लोबानिया और खातेगांव के दलाल महेंद्रसिंह कुशवाह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और फर्जी आदेश जारी किए। बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे के मुताबिक, अब तक सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About