कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष जितेंद्र सोनकिया ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रासंगिक है।वहीं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष शंकी उपाध्याय एवं वरिष्ठ कांग्रेसी राजू अग्रवाल उपस्थित रहे।साथ ही प्रकाश चाचरे, पार्षद हीरा घुरे, राजेश नाथ, अजय राजगुरे, गिरीश घुरे, पिंटू चौहान, शिवम कनोजिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

0 टिप्पणियाँ