Hot Posts

6/recent/ticker-posts

MP बोर्ड 10वीं : पन्ना की प्रतिभा 500 में से 499 नंबर लाकर बनीं टॉपर

 

मध्य प्रदेश कक्षा 10 बोर्ड के 2026 के नतीजे अब जारी कर दिए गए हैं. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 15 अप्रैल 2026 को इन नतीजों की घोषणा की. नतीजों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई. एमपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के नतीजे कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुए हैं. पन्ना जिले की होनहार छात्रा प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल करके स्टेट में टॉप किया है. इस बार प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले सरकारी स्कूलों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. सरकारी स्कूलों के 76 % ज्यादा बच्चे पास हुए हैं.

पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी पिता भारतेंद्र सोलंकी ने हाई स्कूल परीक्षा 2026 में प्रदेश टॉप किया प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वे सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर की छात्रा है. प्रतिभा 500 में से 499 नंबर लाकर टॉपर बनीं है.

MP बोर्ड 10वीं टॉपर्स 2026 की सूची:

प्रथम स्थान: प्रतिभा सिंह सोलंकी (499/500), गुनौर, पन्ना

द्वितीय स्थान: अक्षरा घोडेश्वर और अभय गुप्ता (498/500)

तृतीय स्थान: योगेंद्र सिंह परमार (497/500)

मुख्य विवरण:टॉपर्स में बेटियां आगे रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About