Hot Posts

6/recent/ticker-posts

30 वर्षों बाद हरदा में आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, जैन समाज में उत्साह की लहर

हरदा । नगर के जैन समाज के लिए आज का दिन अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का रहा, जब परम पूज्य आर्यिका विज्ञानमति माताजी का ससंघ नगर में मंगल प्रवेश हुआ। लगभग 30 वर्षों बाद माताजी के पुनः आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

प्रातः 7:30 बजे हरसूद मंदिर जी से शुरू हुई मंगल अगवानी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु, माताएं, बहनें एवं बच्चे शामिल हुए। महिला परिषद की सदस्यों ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति और श्रद्धा के साथ माताजी की अगवानी की। यह भव्य शोभायात्रा पूरे नगर से होते हुए खेड़ीपुरा स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़े लाल मंदिर जी तक पहुंची।

जैन समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि तीन दशक पूर्व भी आर्यिका विज्ञानमति माताजी ससंघ का चातुर्मास हरदा में हुआ था, जिसका लाभ जैन समाज को प्राप्त हुआ था। इस बार भी उनके आगमन को धर्म की दिव्य ज्योति के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज को सद्मार्ग पर अग्रसर करेगी। श्री जैन ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया। पूरे आयोजन में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About