Breaking News

आचरण, व्यवहार, शिष्टाचार, संवेदनशीलता का पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पढ़ाया पाठ

आचरण, व्यवहार, शिष्टाचार, संवेदनशीलता का पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पढ़ाया पाठ


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार कार्यशाला उड़ान के पालन में परस्पर आचरण व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग में कार्यरत महिला एवं पुरषों के परस्पर आचरण, व्यवहार, शिष्टाचार, संवेदनशीलता एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न संबंधी विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। 


पुलिस अधीक्षक द्वारा जेंडर सेंसटाइजेशन, पितृसत्तात्मक समाज में स्त्री पुरुष की भूमिका और उनके अंतर संबंध , ऐतिहासिक ,सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक परिपेक्ष में स्त्रियों के जीवन पर प्रभाव, पुलिस के लिए जेंडर सेंसटाइजेशन क्यों आवश्यक है और इसके लिए क्या क्या प्रयास करना चाहिए, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े हुए कानूनों 376, 354 ,304बी, पोस्को एक्ट ,कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न ,आंतरिक परिवार समिति के कार्य और उसकी भूमिका की जानकारी, पुलिस में महिलाओं की स्थिति और सुधार की आवश्यकता बताई गई। 

थाने में महिला पुलिस की उपस्थिति से समाज में महिला अपराधों पर क्या प्रभाव पड़ता है, इसकी जानकारी दी। उक्त सेमिनार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया ,एसडीओपी हरदा श्रीमती हिमानी मिश्रा ,उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा श्रीमती पूजा पटेल एवं 65 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं