Breaking News

कृषि मंत्री ने अजनाल नदी तट पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट हेतु स्थल निरीक्षण किया

कृषि मंत्री ने अजनाल नदी तट पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट हेतु स्थल निरीक्षण किया

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 


हरदा । प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बुधवार को हरदा शहर में गुप्तेश्वर मंदिर के पास अजनाल नदी तट पर पहुँच कर वहाँ प्रस्तावित रिवर फ्रंट के लिये स्थल निरीक्षण किया। उन्होने वहाँ उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती तट पर जिस तरह का रिवर फ्रंट विकसित किया गया है, उसी तर्ज पर हरदा शहर में अजनाल नदी के तट पर भी लगभग डेढ़ किलोमीटर लम्बा रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि नदी का गहरीकरण किया जाएगा, जिससे बरसात में शहर में बाढ़ की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होने बताया कि आसपास के क्षेत्र का अतिक्रमण हटाकर सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस दौरान बताया कि रिवर फ्रंट तैयार करने से पूर्व सर्वे का कार्य जारी है। उन्होने सर्वे दल के सदस्यों से चर्चा कर प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली।


कोई टिप्पणी नहीं