Breaking News

फिट इंडिया सायकल रैली का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

फिट इंडिया सायकल रैली का हुआ आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हरदा। म.प्र. शासन खेल और और युवा कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार जिले में संयुक्त रूप से पुलिस विभाग, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन किया गया।

      मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हरदा श्री मनीष अग्रवाल द्वारा बुधवार प्रातः 8:00 बजे हरी झण्डी दिखाकर घंटाघर चैक से सायकल रैली का शुभारंभ किया गया तथा स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्र, खिलाड़ी, अधिकारी, कर्मचारी गणमान्य नागरिकों के साथ पूरे समय सायकल रैली में भाग लेकर शहरवासियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम,योगासन करने हेतु जागरूक किया।

      सायकल रैली घंटाघर चैक से प्रारंभ होकर अलंकार लॉज, पोस्ट ऑफिस, प्रताप टॉकिज, काली मंदिर, सनफ्लावर स्कूल होते हुये गेट नम्बर 4 नेहरू स्टेडियम (खेल मैदान) हरदा में सम्पन्न हुई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों एवं युवाओं को प्रतिदिन व्यायाम करने के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को भी समझाया।

      इस आयोजन के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र श्रीमती मोनिका चौधरी, संचालक एल.बी.एस. कॉलेज डॉ. राजीव खरे, जिला क्रीड़ा कल्याण निरीक्षक श्री रामनिवास जाट, एनसीसी अधि. श्रीमती रीता गिरी, एनसीसी अधि. श्री जे.पी. प्रजापति, व्यायाम शिक्षक श्री एम.एस. पटेल, व्यायाम शिक्षक श्री राजेश बिलिया, व्यायाम शिक्षक श्री नीरेन्द्र सेवारिक, प्रधान पाठक श्री पी.सी. पोरते, प्राचार्य श्री पी.एस. सोलंकी, एनआईएस प्रशिक्षक श्री विकास पाण्डेय, प्रशिक्षक सुश्री मोनिका कुशवाहा, युवा समन्वयक सुश्री सलमा खान, युवा सम. श्री संदीप जाट, श्री इमरान खान, श्री नवनीत शुक्ला, छात्र, खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक सहित कुल 60 प्रतिभागियों द्वारा उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। 

      एनआईएस प्रशिक्षक खेल विभाग श्री विकास पाण्डेय द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं