Breaking News

प्लास्टिक मुक्त भारत पर आलेख लेखन के परिणाम घोषित

प्लास्टिक मुक्त भारत पर आलेख लेखन के परिणाम घोषित


इंदौर
। यूनाइटेड ऑर्गनाइज़ेशन, चेक गणराज्य, संस्था वृन्दाविहान एवं मातृभाषा उन्नयन संस्थान के साझा प्रयासों से आलेख लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम स्थान पर डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, जयपुर, द्वितीय स्थान पर डॉ. वी.के. शर्मा, शिमला एवं तृतीय स्थान पर डॉ. संजय कुमार शुक्ला, धार से रहे।

विजेताओं को संस्थान द्वारा प्रमाण-पत्र एवं उपहार दिए गए। लगभग 200 से ज़्यादा प्रतिभागियों ने भागीदारी करके प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए साहित्यकारों की भूमिका पर चर्चा भी की।

वृन्दाविहान की संस्थापक एवं मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.नीना जोशी ने बताया कि 'देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत हैं, इसी दिशा में हिन्दी के साहित्यकारों के माध्यम से जनजागृति लाई जा सकती है। संस्था इसी के साथ 'मेरा परिवार-प्लास्टिक मुक्त परिवार' अभियान का आरम्भ करने जा रहा है।'

प्रतियोगिता में प्राप्त आलेखों में पुरस्कार के इतर अन्य श्रेष्ठ आलेखों को संग्रह के रूप में भी प्रकाशित किया जाएगा।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल', राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा, वृन्दाविहान के सचिव लव जोशी, रचना शर्मा जोशी, साधना जोशी, राजेन्द्र जोशी इत्यादि ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं