Breaking News

कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में निकली विशाल किसान तिरंगा यात्रा

कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में निकली विशाल किसान तिरंगा यात्रा

1000 ट्रैक्टरों से किसानों ने नगर को देशभक्ति के जोश पूर्ण नारों से किया गुंजायमान

सामाजिक, व्यापारी ओर विभिन्न संगठनो ने पुष्प वर्षा कर किया किसान तिरंगा यात्रा का अभिनंदन

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : आजादी के अमृत महोत्सव पर आज जिला मुख्यालय पर हजारों किसानों ने कृषि मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा ट्रैक्टरों पर सवार हो कर निकाली। किसान तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृषि मंत्री कमल पटेल जहां परम्परागत परिधान धोती कुर्ता पगड़ी बांधे ट्रैक्टर चला रहे थे वहीं ट्रैक्टर पर आगे किसान नेता राजू कमोडिया सवार थे। किसानों ने देशभक्ति के नारों से नगर गुंजायमान कर दिया। इस दौरान नगर की सड़कों पर हर जगह तिरंगा झंडा लहराते नजर आया। 


कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस महापर्व को सफल बनाने में देश के किसान भी किसी से पीछे नहीं हैं। किसानों द्वारा उनके आव्हान पर हजारों की तादाद में उपस्थित होकर अनुशासित रूप में अपनी देशभक्ति का परिचय दिया है। श्री पटेल ने कहा की देश के लोगों का पेट भरने के लिए दिन रात खेतों में अपने खून पसीने से अनाज पैदा करने वाले किसानों ने भारत माता के प्रति अपना प्रेम और समर्पण इस यात्रा के माध्यम से दिखाया है। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव का किसान अपनी स्वेच्छा से अपना ट्रैक्टर लेकर तिरंगा यात्रा का भागीदार बना है। किसानों की देशभक्ति आज हरदा में देखते ही बन रही है।

नगर के छिपानेर रोड़ से प्रारंभ हुई किसान तिरंगा यात्रा का में विभिन्न समाजिक संगठनो, व्यापारी संघ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया। वैश्य महासम्मेलन द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल किसानों को फलों के ज्यूस ओर शीतल पेयजल का वितरण किया। नगर पालिका, कृषि विभाग, व्यापारी संगठन कैट, जैन समाज, ब्राह्मण समाज, सोनी समाज सहित नगर के पार्षदों ने विभिन्न स्थानों के किसान यात्रा का अभिनंदन ओर स्वागत किया। इस दौरान वैश्य समाज के जिला प्रभारी केशव बंसल, युवा ईकाई संभागीय अध्यक्ष दीपक नेमा, युवा ईकाई जिलाध्यक्ष राजीव जैन, जिला प्रभारी दिलीप सिंहल, महेश सादानी, राहुल अग्रवाल, राहुल सोमानी, डालू अग्रवाल, वैभव जैन आदि उपस्थित थे।

किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा छीपानेर रोड़ से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय चौक से रेलवे स्टेशन होते हुए नारायण टॉकीज, चांडक चौराहा, घंटाघर चौक पहुंची। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर मंत्री पटेल ने माल्यार्पण किया। यहां से यह यात्रा तिरंगा नार्मदीय धर्मशाला, खेड़ीपुरा से बेलदार मोहल्ला, कसेरा मोहल्ला से गोलापुरा होते हुए परशुराम चौक पहुंची। यहां भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराणा प्रताप चौराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत तेजाजी चौक से किसान देवता भगवान बलराम चौक होते हुए छिपानेर रोड बायपास चौराहा से कृषि उपज मंडी प्रांगण हरदा पहुंची।


कोई टिप्पणी नहीं