Breaking News

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने तिरंगा वाहन रैली निकली...

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने तिरंगा वाहन रैली निकली...


उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी निकली तिरंगा यात्रा

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। जिसमे नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओर हरदा SP सहित सभी वर्ग के लीगो ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आज नगर पालिका प्रशासन द्वारा तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। हरदा के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड से वाहन रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों से निकली गई।  तिरंगा वाहन रैली में नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार यादव और हरदा SP मनीष कुमार अग्रवाल सहित शहर के सभी वर्गों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 4 km लंबी तिरंगा वाहन रैली का समापन नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर किया गया।

उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने निकली तिरंगा यात्रा...


डॉक्टर भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के छात्र छात्राओं के द्वारा हरदा शहर के विभिन्न मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकली गई। जिसमें छात्र-छात्राओ में काफी उत्साह देखा गया।  जागरूकता के उद्देश्य से निकली गई रैली मैं छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए घर-घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया।


कोई टिप्पणी नहीं