Hot Posts

6/recent/ticker-posts

वृद्धाश्रम जिला हरदा में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

वृद्धाश्रम जिला हरदा में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

हरदा - जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्रीमती शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन में तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा श्री के.एस. शाक्य तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय सिंह की उपस्थिति में आज 26 दिसम्‍बर 2020 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में श्री शाक्य द्वारा वरिष्ठ नागरिको के भरण-पोषण संबंधी अधिनियम के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक किया गया ।

शिविर में अभय सिंह जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा  संचालित निःशुल्क कानूनी सहायता संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में वृद्धाश्रम प्रबंधक श्री बी.एस.राजपूत एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About