Breaking News

MP में एक माह के लिए तबादलों से हटाया जा सकता है प्रतिबंध

MP में एक माह के लिए तबादलों से हटाया जा सकता है प्रतिबंध

GAD ने तैयार किया नीति का प्रारूपप्रभारी मंत्रियों के अनुमोदन से होंगे जिले के भीतर तबादले


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल। प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध जल्द ही हटाया जा सकता है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक माह के लिए सभी विभागों को तबादला करने के अधिकार दिए जाएंगे। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति 2022-23 का प्रारूप तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए जल्द ही कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट में स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति पर चर्चा के दौरान कुछ मंत्रियों ने अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाने की बात उठाई थी। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों से प्रतिबंध हटाने के लिए प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया था लेकिन अंतिम निर्णय नहीं हुआ था।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि हमारी तैयारी हो चुकी है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, प्रस्ताव कैबिनेट में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें जिले के भीतर स्थानांतरण प्रभारी मंत्री के अनुमोदन से होंगे। किसी भी संवर्ग में 20 प्रतिशत से अधिक स्थानांतरण नहीं किए जाएंगे। आदिवासी विकासखंड सहित दूरस्थ इलाकों में स्थानांतरित अधिकारी को तब तक कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, जब तक दूसरा अधिकारी कार्य ग्रहण न कर ले।

अविाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं के प्रकरण में उन्हें गृह जिले में स्थानांतरित किया जा सकेगा। कृषि विकास संचालनालय और कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को गृह तहसील एवं विकासखंड को छोड़कर गृह जिले में पदस्थ किया जा सकेगा। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता या ससे अधिक होने और एक वर्ष से कम सेवा अवधि रहने पर तबादला नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं