Breaking News

महिला जागरुकता अभियान अंतर्गत जिले भर में की जा रही गतिविधियां

महिला जागरुकता अभियान अंतर्गत जिले भर में की जा रही गतिविधियां

जागरुकता रथ द्वारा सिराली में किया प्रचार प्रसार


हरदा
- महिलाओें के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को समाज के केन्द्र बिन्दू पर लाने हेतु प्रदेश स्तरीय जन जागरूकता अभियान सम्मान का प्रारंभ 11 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक किया जाना है। अभियान का शुभारम्भ मुख्यमंत्री म.प्र. शासन श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 11जनवरी 2021 को 13:30 बजे भोपाल से विडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से किया गया है। इस अभियान को जिला स्तर पर कलेक्टर श्री संजय गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल, अति.पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के निर्देशन में जागरूकता अभियान की नोडल अधिकारी श्रीमती हिमानी मिश्रा, एसडीओपी हरदा के तत्वाधान में स्थानीय पुलिस के अलावा जिला प्रशासन,नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, आंगनवाड़ी, एनजीओ, वन स्टाप सेंटर आदि विभागों के सहयोग से जिला हरदा में सम्मान अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत 18 जनवरी को जिला हरदा से महिला जागरुकता अभियान के यूथ आईकॉन सतीश जगदीश प्रसाद गुर्जर वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड यूके ने असली हीरो के बारे में बताया कि असली हीरो वो है - जो पूरे समाज की रक्षा करता है उसमें नारी भी है, बुजुर्ग भी है। हमारा समाज बुजुर्गो का आदर सम्मान करना भूल रहा है, जो समाज और संस्कृति को साथ लेकर चलता है मेरी नजर में वही असली हीरो है। 

महिला जागरुकता गान का प्रचार प्रसार नगर पालिका की चार सफाई वाहनों में किया जा रहा है। एक वाहन से शहर में प्रतिदिन लगातार गाने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा भी जागरूकता रथ के माध्यम से गाने का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

महिला जागरुकता अभियान के तहत जिला हरदा से असली हीरो प्रतियोगता के तहत असली हीरो को 26 जनवरी पर पुरुस्कृत किया जायेगा। असली हीरो स्त्री, पुरुष कोई भी व्यक्ति, आम नागरिक हो सकता है। असली हीरो वह है, जिसने महिला अपराधो को रोकने के लिए कोई कार्य किया हो, जैसे पीड़िता को आरोपियो से बचाया हो, गंभीर अपराधो मे आरोपियो को पकडवाया हो, इस संबध मे यदि किसी के भी द्वारा कोई उत्कृष्ट कार्य किया हो तो वह अपनी कहानी, नाम पते के साथ मोबाईल क्रमांक 7049143838  पर संपर्क करे।                                                

जिले के अन्य एनजियों, शासकीय संस्था, सामाजिक संगठनो एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि महिला जागरुकता अभियान का हिस्सा/भागीदार बने। जागरुकता रथ द्वारा सिराली में प्रचार प्रसार किया गया एवं पीपीटी फिल्म मगरधा चौराहा थाना सिविल लाईन में दिखायी गई।

कोई टिप्पणी नहीं