Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो से अधिक गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, कार भी जप्त

हरदा।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक गांजा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक कार भी जप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शालिनी परस्ते के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली हरदा प्रभारी निरीक्षक रोशन लाल भारती के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ग्राम रन्हाई कलां में अवैध जुआ और शराब की पतारसी के दौरान गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति अखिलेश पिता रामकृष्ण पटवारे (45 वर्ष), निवासी रन्हाई कलां को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 71 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई, बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने गांजा अर्चनागांव निवासी संतोष कीर से खरीदा है। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर फोर लाइन ब्रिज के पास छीपानेर रोड, ग्राम अबगांव खुर्द से संतोष कीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1 किलो 138 ग्राम गांजा (कीमत करीब 15,500 रुपए) बरामद किया गया।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की हुंडई कार (अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए) भी जप्त की गई। इस प्रकार पुलिस ने कुल 8 लाख 30 हजार 500 रुपए का मशरूका जब्त किया है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली हरदा से निरीक्षक रोशन लाल भारती, सउनि दिनेश शेखावत, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक 368 दीपक जाट, प्रधान आरक्षक हरिप्रसाद पटेल, आरक्षक 75 प्रदीप मालवीय, आरक्षक 268 नीलेश पटेल, महिला आरक्षक 374 मीना यदुवंशी, आरक्षक कमलेश परिहार (सायबर सेल) एवं प्रधान आरक्षक चालक 76 नीलेश तिवारी की विशेष भूमिका रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About