हालांकि, पुनः सत्यापन के बाद भी किसान जब स्लॉट बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, तो पोर्टल पर “सैटेलाइट द्वारा असत्यापित किया गया है” का संदेश प्रदर्शित हो रहा है। इस तकनीकी खामी के चलते किसान अपनी उपज बेचने के लिए स्लॉट सुरक्षित नहीं कर पा रहे हैं।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी ने आयुक्त, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय भोपाल को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि सत्यापन पूर्ण होने के बावजूद किसानों को आ रही इस समस्या का त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि वे समय पर गेहूँ विक्रय कर सकें।
किसानों में इस समस्या को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उपार्जन प्रक्रिया पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। प्रशासन से किसानों को शीघ्र राहत देने की अपेक्षा की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ