Breaking News

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने 51 फलदार पौधों का पौधारोपण किया

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने 51 फलदार पौधों का पौधारोपण किया 

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली सभी पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : कारगिल विजय दिवस पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 51 पौधों का पौधारोपण किया गया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया कि 26 जुलाई 1999 में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी । उस युद्ध में बलिदान देने वाले देश के वीर सपूतो की याद में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ द्वारा ,कदम, कटहल, आम ,जाम ,जामुन जैसे फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रभु शंकर जी शुक्ल एवं भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी रहे,  विशेष अतिथि के रुप में एल एन प्रजापति (जिला शिक्षा अधिकारी) एवं डी.एस.रघुवंशी  (सहायक संचालक शिक्षा) रहे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल राजपूत (संचालक सनराइज स्कूल टिमरनी ) राजीव जैन (प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र. पटवारी संघ) रामनिवास जाट (जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ) बलराम सेंगवा, मुकेश लोहाना, ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमती प्रीता गौर, अनिल शुक्ला, सुभाष भाटी,नितिन राजवैद्य, अनिल पगारे ,एम एल सलकनपुरिया, संजय बोरसे, देवेंद्र ठाकुर, बसंत शर्मा ,पवन चौरे ,मनोज वर्मा ,ऋषि लोवंशी, देवीदयाल शिवहोरे,नेमीचंद बिश्नोई ,सुनील सोंधिया, राजेंद्र कुमार, रमेश मिश्रा, शुभांग पाठक ,सुरेंद्र कलम ,शिवराम अटकवार, आनंद अंकले, ठाकुर राम यादव ,प्रमोद चिमनिया, मौजूद रहे सभी ने पौधारोपण कर सहयोग प्रदान किया जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रजापति ने सभी पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली।

कोई टिप्पणी नहीं