Breaking News

भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा ओर एक गैरराजनीतिक श्रमिक संगठन है : जितेंद्र सोनी

भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा ओर एक गैरराजनीतिक श्रमिक संगठन है : जितेंद्र सोनी

भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया


(लोकमतचक्र डॉट कॉम)

हरदा : भारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केन्द्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक दत्तोपन्त ठेंगडी द्वारा प्रख्यात स्वतन्त्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के जन्मदिवस 23 जुलाई 1955 को हुई। भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना वरन एक विचारधारा के लोगों का सम्मिलित प्रयास का परिणाम था। उक्त बात भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं। 

श्री सोनी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से पहले मजदूर संगठन राजनीतिक पार्टियों से सम्बन्धित थे तथा पार्टी के मजदूर संगठन के रूप में कार्य करते थे। प्रारम्भ में अन्य मजदूर संगठनों का विरोध तथा व्यंग्य भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को सहना पड़ता था, लेकिन भारतीय मजदूर संघ ने एक गैरराजनीतिक श्रमिक संगठन के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया तथा आज भी उसी सिद्धान्त पर कायम है। कोई भी राजनीतिक नेता इसका पदाधिकारी नहीं है तथा इसका कोई भी सदस्य राजनीतिक चुनाव न भारतीय मजदूर संघ ने अन्य मजदूर संगठनों से हटकर कई नये नारे तथा विचार श्रमिकों के सामने रखे। “भारत माता की जय” का उद्घोष पहली बार श्रमिक आन्दोलन में हुआ। भारतीय मजदूर संघ के कुछ सूत्र इस प्रकार हैं-​

1. देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम।

2. बी.एम.एस. की क्या पहचान, त्याग-तपस्या और बलिदान।

उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती वंदना राजोरिया प्रदेश मंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं विशेष अतिथि  श्री प्रदीप रिछारिया प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने की, कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा ,भारत माता ,एवं ठेगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से शुरू किया गया। कार्यक्रम में गणेश मसकोले द्वारा संघ गीत लिया गया। 

श्री रिछारिया द्वारा भारतीय मजदूर संघ के विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई को ही क्यों कि गई क्योंकि इस दिन शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं बाल गंगाधर तिलक  जैसे महापुरुष की जयंती है । श्रीमती राजोरिया ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है । भारतीय मजदूर संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कर्मचारी एवं श्रमिक हित में कार्य करता है। 23 जुलाई 1955 से आज तक भारतीय मजदूर संघ की परंपरा में कोई बदलाव नहीं है। देशहित को सर्वोपरि रखने वाला एकमात्र श्रमिक संगठन है। 

इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ,जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोहर ,सुबुद्धि सोनी जिला मंत्री मुकेश निकुम ,जिला सह मंत्री बरजोर सिंह मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव गुलाब सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष महेश तिवारी,जिला सचिव अतुल शुक्ला, नगर पालिका दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिव कुमार सोलंकी उपाध्यक्ष प्रेम सिंह बीलिया बनवासी ग्रामीण मजदूर संघ के जिला महामंत्री भागीरथ भाटी जिला मंत्री गणेश मसकोले साथ ही सभी भारतीय मजदूर संघ से संबद्धता प्राप्त इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।  भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


कोई टिप्पणी नहीं